मां ज्वाला जी जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रातभर गूंजा महामाई का गुणगान

By Liberal Media

Published On:

Date:

कांट, शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बा कांट स्थित रामलीला मैदान में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊंचे कृत्रिम पहाड़ों पर ज्वाला जी से आई पावन ज्योति स्वरूप माता रानी के श्रीचरणों में बैठकर वैशाली जागरण ग्रुप के कलाकारों ने महामाई का गुणगान प्रस्तुत किया।

जागरण में मनोज शर्मा, रुचि किंकर और तारिक किशोर ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ददरौल क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे और माता रानी की आरती उतारकर जागरण में सहभागिता की।

पूरी रात मां ज्वाला जी के भजनों और दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजन को सफल बनाने में जागरण सेवा समिति के सेवादारों की मेहनत की भी सराहना की गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights