बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में 31 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। जनपद समन्वयक प्रो. आर.के. आजाद ने केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर में 7 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2995 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, बायोमेट्रिक, फ्रिस्किंग और कैमरा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights