प्रेम विवाह की जिद के बाद युवती की मौत, शव सरयू में फेंकने के आरोप में पिता-चाचा समेत 4 गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में सरयू नदी में मिले युवती के शव मामले में पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी 19 वर्षीय युवती ने कथित रूप से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिजनों ने बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से शव को रातोंरात सरयू नदी में फेंक दिया।

उभांव प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के अनुसार, मामले में मृतका के पिता विसेश्वर, चाचा परशुराम, श्रीपति प्रसाद निवासी ग्राम नवादा थाना भीमपुरा और बोलेरो चालक इन्दल कुमार निवासी फरहा लौकी नवादा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो संख्या UP54Q8676 को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक 16 मई को करीमगंज घाट के पास सरयू नदी में युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया। इसके बाद जांच और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा होने का दावा किया गया है।

पुलिस के अनुसार, युवती प्रेम विवाह को लेकर परिवार से नाराज थी और कथित तौर पर प्रताड़ना से परेशान थी। हालांकि पूरे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई अभी जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights