लखनऊ कूच से पहले चिलकहर में प्रधान संघ अध्यक्ष को घर से बाहर निकलने से रोका, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By Liberal Media

Published On:

बलिया। लखनऊ में प्रस्तावित प्रधानों के महाप्रदर्शन से पहले चिलकहर क्षेत्र में प्रधान संघ अध्यक्ष अभय कुमार कौशल को पुलिस द्वारा घर से बाहर निकलने से रोके जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं।

अभय कौशल ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह से ही पुलिस ने उन्हें घर पर ही रोक रखा है, ताकि वह लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। उन्होंने इसे “हाउस अरेस्ट” बताते हुए कहा कि प्रदेशभर के प्रधान अपने अधिकारों और मांगों को लेकर लखनऊ कूच कर रहे हैं, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और अधिकारों की मांग करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन अब अपने हक की बात करना भी अपराध जैसा बना दिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र के प्रधानों और समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights