पुलिस ने 23 लाख 5 हजार रुपये नकद और अवैध हथियार किए बरामद
मुरादाबाद। थाना नागफनी क्षेत्र में 11 मई 2026 को पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर हुई करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 23 लाख 5 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस डकैती में लूटी गई 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रकम में से 47 लाख रुपये बरामद कर चुकी थी।
पुलिस जांच में सामने आया था कि कारोबारी की 21 वर्षीय बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद वारसी के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम की साजिश रची थी और अपने ही घर में डकैती कराई थी।
घटना के बाद पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अरीबा, उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।
अब शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है








