पदारथपुर में 132 केवीए पारेषण सब स्टेशन का ऊर्जा मंत्री ने किया शिलान्यास

By Liberal Media

Published On:

बेल्थरारोड समेत 3 लाख आबादी को मिलेगा लाभ, 61.5 करोड़ की परियोजना से मजबूत होगी बिजली व्यवस्था

बलिया। बेल्थरारोड तहसील से सटे मऊ जनपद के पदारथपुर गांव में रविवार दोपहर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 61.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 132/33 केवीए पारेषण विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास किया। उन्होंने भाजपा नेता राष्ट्रकुंवर सिंह और फतेहपुर मंडाव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण प्रकाश सिंह उर्फ शुभम सिंह के साथ भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा, “जो काम 78 वर्षों में नहीं हुआ, उसे 8 माह में पूरा करना है।” उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र और मऊ के मधुबन ब्लॉक की करीब 3 लाख आबादी को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

मुख्य अभियंता पुनीत गुप्ता ने बताया कि नए उपकेंद्र से अवाया, पशुहारी, तुर्तीपार पंप कैनाल, मोलनापुर, बेलौली और मधुबन क्षेत्र के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। बिजली आपूर्ति की दूरी कम होने से तकनीकी फॉल्ट का समाधान भी तेजी से हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने वालों को चेतावनी दी।

इस मौके पर मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार पांडे, अधीक्षण अभियंता केशव देव, अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, अमित कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, भाजपा नेता राष्ट्रकुंवर सिंह, प्रवीण प्रकाश सिंह उर्फ शुभम सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी “लड्डू बाबा”, प्रधान प्रतिनिधि राममनोहर गांधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights