हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला

By Liberal Media

Published On:

Date:

तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

रामपुर। जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया गांव से हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म और उसके भाई पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता पक्ष का आरोप है कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। दोबारा निकाह कराने के नाम पर हलाला की बात कही गई। आरोप है कि इसी बहाने महिला को बुलाया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसके भाई को घटना की जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि करीब सात वर्ष पूर्व उनकी पुत्री का विवाह हुआ था और शादी के बाद से दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights