गोमतीनगर एक्सप्रेस में दिल दहला देने वाली वारदात, बॉक्स और बैग में मिला महिला का कटा शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

S1 कोच में बॉक्स में मिला धड़, बैग में मिले कटे हाथ-पैर; जांच में जुटी जीआरपी और आरपीएफ

लखनऊ। गोमतीनगर एक्सप्रेस से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रेन के S1 कोच में एक बॉक्स और बैग के अंदर महिला का कई हिस्सों में कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बॉक्स के अंदर महिला का सिर कटा धड़ मिला, जबकि एक बैग में कटे हुए हाथ और पैर रखे पाए गए। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब ट्रेन की सफाई के दौरान स्टाफ की नजर संदिग्ध सामान पर पड़ी। शक होने पर तत्काल जीआरपी को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतका की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस घटना के बाद रेलवे परिसर में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights