बरेली। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरेली जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील से प्रेरित होकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले में सप्ताह में दो दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का निर्णय लिया है।
इस अभियान की शुरुआत स्वयं डीएम अविनाश सिंह ने की। उन्होंने अपने सुरक्षा और एस्कॉर्ट वाहनों को हटाकर कर्मचारियों के साथ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोगों को संदेश दिया।
डीएम ने बताया कि ‘नो व्हीकल डे’ के दौरान अधिकारी और कर्मचारी साइकिल या पैदल दफ्तर पहुंचेंगे। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में कमी आएगी और स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को इस अभियान का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही तहसील दिवस, समाधान दिवस और चौपाल जैसे कार्यक्रमों में अधिकारियों को निजी वाहनों की बजाय सरकारी बस या ई-बैटरी वाहनों का सामूहिक उपयोग करने के लिए कहा गया है।
प्रशासन की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा








