मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में एक छात्रा को कथित रूप से परेशान करने और तेजाब डालने की धमकी देने वाले युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि युवक छात्रा को डराने-धमकाने के साथ तेजाब डालने की धमकी भी देता था, जिससे परिवार बेहद परेशान था। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पहले भी करीब दो वर्ष पूर्व छेड़छाड़ के एक मामले में शामिल रह चुका है।
युवक की लगातार हरकतों से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक लोगों से घिरा दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है








