झाँसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में शादी के महज दो सप्ताह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, विवेक तिवारी के बेटे शुभम तिवारी की शादी 28 अप्रैल को गोरखपुर निवासी प्रियंका मिश्रा से हुई थी। प्रियंका के पिता कस्टम विभाग से सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं।
पति शुभम के मुताबिक, घर में सुहागिनों के भोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वह और प्रियंका छत पर गए थे। शुभम का दावा है कि प्रियंका मजाक में छत की मुंडेर पर पैर लटकाकर बैठ गई थी। उसने मना किया, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गोरखपुर से पहुंचे मृतका के भाई राकेश मिश्रा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
शादी के दो सप्ताह बाद दुल्हन की छत से गिरकर संदिग्ध मौत,पति-सास-ससुर हिरासत में
Published On:
Date:








