Liberal Media | आगरा
आगरा में सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुल छह युवक वीडियो में नजर आ रहे हैं।
करीब 13 सेकेंड के इस वीडियो के बैकग्राउंड में “करो स्वागत हमारा, हम जेल से आए हैं” गाना बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पदी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।








