शाहजहांपुर में ‘मंत्री जी की चाय’ रेस्टोरेंट का शुभारंभ, MLC डॉ. सुधीर गुप्ता ने किया उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में “मंत्री जी की चाय” रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन पीलीभीत-पुवायां क्षेत्र के एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं वीआईपी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

उद्घाटन के दौरान एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि शाहजहांपुर में ऐसे रेस्टोरेंट की आवश्यकता थी, जहां स्वास्थ्यवर्धक चाय उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाली लेमन टी, अदरक चाय और मसाला चाय बिना शुगर के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रेस्टोरेंट में पोहा और झालमुड़ी जैसी हल्की व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने रेस्टोरेंट के फ्रेंचाइजी इंजीनियर आमिर खान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्थान शहरवासियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा।

भाजपा नेत्री नीतू गुप्ता ने कहा कि शाहजहांपुर में महिलाओं और परिवारों के बैठने के लिए हरियाली और शांत वातावरण वाला स्थान होना चाहिए था, और “मंत्री जी की चाय” रेस्टोरेंट इन सभी विशेषताओं से युक्त है।

इससे पूर्व डॉ. सुधीर गुप्ता और नीतू गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

रेस्टोरेंट के फ्रेंचाइजी इंजीनियर आमिर खान ने अतिथियों को पीतल से बने नक्काशीदार शंख और अशोक स्तंभ स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए।

इस अवसर पर शाहिद खान, अभिनय गुप्ता, अनीश खान, विशालत उल्ला खान, कौशलेंद्र मिश्रा, हकीम खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights