बीजेपी नेता समेत 4 लोग 103 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | लखनऊ

लखनऊ में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता सहित चार लोगों को 103 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र जायसवाल, विशाल पांडे, सौरभ जायसवाल और अखिलेश कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र जायसवाल बीजेपी का जिला पंचायत सदस्य बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह गैंग बिहार से गांजा लाकर लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।

एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights