थाना जैत पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में राजस्थान का शातिर चोर घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | मथुरा मथुरा। थाना जैत पुलिस, सर्विलांस टीम और रिवार्डिड टीम ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जैत क्षेत्र में दर्ज चोरी की घटनाओं में वांछित अपराधी छटीकरा के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में दोबारा चोरी की नीयत से आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने आगरा-दिल्ली सर्विस रोड स्थित प्रकाश ढाबा के पास घेराबंदी की।
खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को मौके से दबोच लिया गया।
घायल बदमाश की पहचान हरवीर निवासी ग्राम सिलावट थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार अन्य दो अभियुक्त गोपाल और सुग्रीव भी धौलपुर

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights