शाहजहांपुर में ज्योति कलश यात्रा को लेकर जनसंपर्क गोष्ठी संपन्न

By Liberal Media

Updated On:

Liberal Media | शाहजहांपुर

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जनपद शाहजहांपुर में प्रस्तावित ज्योति कलश यात्रा को लेकर गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में जनसंपर्क गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न ब्लॉकों में कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में तहसील सदर नगर क्षेत्र, रौजा, ददरौल, भावलखेड़ा, मदनापुर, कांट, जलालाबाद, मिर्जापुर एवं कलान ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने यात्रा के पूर्व तैयारी मानचित्र, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बताया गया कि 17 मई 2026 को पीलीभीत से चलकर ज्योति कलश यात्रा शाहजहांपुर पहुंचेगी, जहां गायत्री शक्तिपीठ चिनौर में भव्य स्वागत किया जाएगा।

यात्रा 18 मई से 22 जून तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों और ब्लॉकों में संपन्न होगी। इसके बाद ज्योति कलश रथ यात्रा को बदायूं जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। लगभग 35 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

गोष्ठी में साहित्य वितरण, प्रसाद, पूजन सामग्री एवं रसीद व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights