शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहर की ट्रैफिक, पार्किंग और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर सामान रखने और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पहले जुर्माना लगाया जाए, फिर भी नियम न मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। रेहड़ी-ठेला संचालकों को वेंडिंग जोन में भेजने और सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, घंटाघर, केरूगंज और बस अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नर्सिंग होम और बारात घर संचालकों को तीन माह में पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को 15 दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार का असर दिखाने को कहा गया। के निर्देश
शाहजहांपुर, 9 मई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहर की ट्रैफिक, पार्किंग और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर सामान रखने और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पहले जुर्माना लगाया जाए, फिर भी नियम न मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। रेहड़ी-ठेला संचालकों को वेंडिंग जोन में भेजने और सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, घंटाघर, केरूगंज और बस अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नर्सिंग होम और बारात घर संचालकों को तीन माह में पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को 15 दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार का असर दिखाने को कहा गया।