अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | लखनऊ
लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक अधिवक्ता द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शैलेन्द्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना उनकी बहन शालिनी सिंह ने डायल-112 पर दी। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:35 बजे आत्महत्या की सूचना मिलने पर अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजन घायल अधिवक्ता को तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights