नीरज हत्याकांड के बाद भड़के दंगे की याद फिर ताजा, 5 वारंटी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बलिया

उभांव थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए चर्चित नीरज हत्याकांड के बाद भड़के दंगे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुराने मामले में पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट पर दबिश देकर आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में संदीप वर्मा, शिवकुमार, अनिकेत उर्फ डीके, अंशु और धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी आरोपियों के खिलाफ दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को पुराने मामलों में भी सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights