LLB छात्र हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में LLB छात्र हत्याकांड के एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी वीर सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बीती रात अपने साथियों के साथ मिलकर साकीपुर गांव में LLB छात्र साजन की नाली के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में एक अन्य आरोपी भी आज सुबह मुठभेड़ में घायल हो चुका है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights