आंवला में ओवरहेड टैंक गिरा, 5 लोग घायल तकनीकी जांच के आदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बरेली

बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर (विकास खंड आलमपुर जाफराबाद) में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी ओवरहेड पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह के अनुसार, हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ। घायलों में वीरपाल (45), रविन्द्र (48), डोरीलाल (35), अर्जुन कश्यप (40) और वेदपाल (50) शामिल हैं। इनमें वेदपाल को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि यह टंकी करीब 15 वर्ष पहले जल जीवन मिशन के तहत एनसीसी कार्यदायी संस्था द्वारा बनाई गई थी। हादसे के बाद मौके पर प्रशासनिक टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया। एहतियात के तौर पर जेसीबी मशीन से मलबा हटवाया जा रहा है, ताकि किसी के दबे होने की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टंकी के निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाएगी।

जितेन्द्र शर्मा/ वीरेंद्र कश्यप की रिपोर्ट

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights