Liberal Media | अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घर के भीतर चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।








