सोनभद्र: आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत, एक बालक घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | सोनभद्र

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। आम बीनने गई दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालक घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि आंधी-बारिश के दौरान बच्चे आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक बिजली गिर गई। हादसे में एक बालक का हाथ फैक्चर हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights