शाहजहांपुर में बारात बनी रणभूमि: बैंड के पैसों को लेकर पुलिस पर हमला, महिला समेत 5 गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

राजीव शर्मा | शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के बाद बैंड के भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और एक महिला द्वारा बैग से हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित के अनुसार, कस्बे में आई एक बारात में बैंड स्वामी विपिन राठौर से ₹22 हजार में सौदा तय हुआ था, लेकिन कार्यक्रम के बाद उसे मात्र ₹1000 ही दिए गए। बाकी रकम मांगने पर वर पक्ष के लोगों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान एक महिला भी हमले में शामिल रही।
किसी तरह खुद को बचाकर पुलिसकर्मियों ने अतिरिक्त बल बुलाया, जिसके बाद मौके से रिशिपाल, बलराम, प्रीति, गोपाल और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिसकर्मी मोहित कुमार की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights