मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, बिना अनुमति आयोजन पर मुकदमा दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | मेरठ

मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिना अनुमति ज्वेलरी शोरूम उद्घाटन में भीड़ जुटाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रैंड स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शादाब जकाती के पहुंचते ही युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। हालात काबू करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर लाठी फटकारनी पड़ी, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शादाब जकाती विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में उनके साथ काम करने वाली एक युवती को लेकर भी मामला थाने तक पहुंचा था, जिसमें युवती के पति द्वारा शिकायत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था और बिना अनुमति भीड़ जुटाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने इन्फ्लुएंसर को पूछताछ के लिए बुलाया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights