Liberal Media | ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित लेंसकार्ट शोरूम में विवाद के बाद ग्राहक द्वारा कर्मचारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि लेंसकार्ट से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर ग्राहक और कर्मचारी के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोपी ग्राहक ने कर्मचारी के साथ हाथापाई की।
घटना के दौरान मौजूद अन्य कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया।
मारपीट के बाद आरोपी ग्राहक मौके से फरार हो गया। पीड़ित कर्मचारी ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







