Liberal Media | कन्नौज
कन्नौज जिले में सिद्ध पीठ माता सिंहवाहिनी देवी मंदिर रोड स्थित बाबा भैरों नाथ मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण करते रहे। समापन के दिन पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हर वर्ष किए जाते हैं, जिससे समाज में धार्मिक भावना और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में एकता बढ़ती है।








