Liberal Media | मेरठ/नोएडा
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ और नोएडा से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ का तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और दिल्ली निवासी समीर खान शामिल हैं।
एटीएस के अनुसार, दोनों पर पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है और जांच में इनके आईएसआई से जुड़े तत्वों के लिए काम करने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि तुषार चौहान मेरठ की वैष्णो धाम कॉलोनी में रह रहा था और हाल ही में कैंट क्षेत्र के पास किराए के फ्लैट में शिफ्ट हुआ था।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मेरठ में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। इनके पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क होने की बात भी सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को प्रभावशाली लोगों के घरों पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का टास्क दिया गया था और मिशन पूरा करने पर 3 लाख रुपये मिलने की बात कही गई थी।
फिलहाल एटीएस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी ह
ATS की बड़ी कार्रवाई: मेरठ-नोएडा से दो संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी साजिश की आशंका
Published On:








