पुत्र और पुत्रवधू से परेशान होकर पिता ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। जनपद के थाना तिलहर क्षेत्र में पारिवारिक कलह का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध पिता ने अपने ही पुत्र और पुत्रवधू से कथित प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान सतीशचन्द के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद और घरेलू तनाव से परेशान थे। आरोप है कि पुत्र शोभित और उसकी पत्नी द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे आहत होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी तिलहर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights