जल निगम के पाइपों में भीषण आग, सैकड़ों पाइप जलकर राख

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बागपत

बागपत शहर में महिला थाने के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जल निगम के नए पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों पाइप जलकर खाक हो गए।

बताया जा रहा है कि ये पाइप एक खाली पड़े प्लॉट में हजारों की संख्या में रखे गए थे। आग लगने से पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights