प्रॉपर्टी विवाद में पति-पत्नी की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | मुरादाबाद

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। चक्कर की मिलक इलाके में दबंगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान फरहा और उनके पति राजा के रूप में हुई है। घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि पड़ोसी फहीम और उसके बेटों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक मकान को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पहले पुराने रेट पर सौदा तय हुआ था, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष बढ़ी हुई कीमत की मांग कर रहा था और लगातार धमकियां दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights