Liberal Media | मेरठ
मेरठ में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती हुई सीएनजी बस अचानक आग का गोला बन गई। घटना जानी थाना क्षेत्र के कुराली गांव के पास की है, जहां बागपत से मेरठ की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि बस सवारियों से भरी हुई थी। अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और सवारियों ने जान बचाने के लिए कूदकर बाहर निकलना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
चलती सीएनजी बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
Published On:
Date:








