Liberal Media | कानपुर:
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी दो जुड़वा नाबालिग बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर के अंदर दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।








