Liberal Media | आगरा:
इस्तीफा देने के बाद चर्चाओं में आए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री आगरा पहुंचे। वह परशुराम चौक जाने के उद्देश्य से आए थे, लेकिन उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अलंकार अग्निहोत्री क्षेत्रीय निवासी रोहित कटारा के आवास मंगलम आधार अपार्टमेंट पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। रोहित कटारा ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि आवास से ही अलंकार अग्निहोत्री को वापस कर दिया गया और उन्हें परशुराम चौक जाने की अनुमति नहीं दी गई।
गौरतलब है कि नीला झंडा लगाने के मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।








