यौन उत्पीड़न केस में एक गिरफ्तार, दो सस्पेंड इंस्पेक्टर फरार; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बलिया
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य सस्पेंड पुलिसकर्मी अब भी फरार हैं। इसको लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो के बाद दर्ज मुकदमे में आरोप है कि चार्जशीट लगाने के नाम पर पीड़िता पर अकेले मिलने का दबाव बनाया गया था। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को उभांव थाना पुलिस ने आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। हालांकि, सस्पेंड प्रभारी निरीक्षक और तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब एक आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है, तो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights