Liberal Media | बलिया
बलिया के बेल्थरारोड स्थित चंद्रशेखर पार्क में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती सादगी और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी गुमान सिंह और प्रदीप सिंह के संयोजन में किया गया। इसकी शुरुआत पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की।
वक्ताओं ने चंद्रशेखर जी के संघर्ष, सादगी, निर्भीक नेतृत्व और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश गुप्ता ने की, जबकि संचालन सूर्यप्रकाश सिंह ‘दीपू’ ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती सादगी से मनाई गई, भारत रत्न की उठी मांग
Published On:
Date:








