राम कथा मंच पर गिरे IAS SDM, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने थामकर उठाया

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | मथुरा
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा घटनाक्रम सामने आया। कार्यक्रम स्थल फरह में मंच पर मौजूद एसडीएम सदर एवं IAS अधिकारी अभिनव जे. जैन अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े।
इस दौरान मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तुरंत आगे बढ़कर उनका हाथ पकड़कर उन्हें उठाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में डिप्टी सीएम की सादगी और संवेदनशीलता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights