यमुना स्टीमर हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त, 16वां शव बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन (मथुरा): यमुना नदी में हुए स्टीमर हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन सातवें दिन अंतिम शव की बरामदगी के साथ समाप्त हो गया। लुधियाना निवासी पंकज मल्होत्रा का शव देवरहा घाट से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार सात दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें ड्रोन और आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
इससे पहले मानिक, मोनिका, यश, ऋषभ और डिंपी समेत अन्य शवों को भी नदी से निकाला जा चुका था। जांच में सामने आया है कि स्टीमर पर क्षमता से अधिक करीब 38 श्रद्धालु सवार थे और किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।
लापरवाही के आरोप में नाविक पप्पू और अवैध रूप से पांटून पुल खोलने वाले ठेकेदार नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights