बी.एस. पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास,10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट हर छात्र पास, पावनी बनी टॉपर —बी.एस. पब्लिक स्कूल का दमदार परिणाम 100% सफलता के साथ बी.एस. पब्लिक स्कूल ने बढ़ाया जिले का मान

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। जिले के प्रतिष्ठित बी.एस. पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस वर्ष की परीक्षा में पावनी ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं प्रभगुन ने द्वितीय तथा ताजर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सफलता की इस कहानी को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।
विद्यालय की निदेशक शालिनी अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है।
प्रधानाचार्य एस.सी. रॉय ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। वहीं उप-प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह एवं को-ऑर्डिनेटर राजीव सिंह ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व और उल्लास के साथ मनाते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights