अंबेडकर शोभायात्रा पर पथराव, कई घायल; 10 हिरासत में, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

By Liberal Media

Published On:

Date:

कासगंज। जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने यात्रा के निर्धारित मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और पथराव की घटना हो गई।

घटना में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने अब तक एक महिला सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराया गया है और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में अंबेडकर जयंती के अवसर पर 10 थाना क्षेत्रों में करीब 50 शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

एसपी ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights