दावानल कुंड में कूदकर व्यक्ति ने दी जान, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन | LIBERAL MEDIA
थाना वृंदावन क्षेत्र के मोतीझील स्थित दावानल कुंड में मंगलवार को एक व्यक्ति के कूदने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान रितेश श्रीवास्तव (50) पुत्र स्वर्गीय कमलेश्वर दयाल श्रीवास्तव निवासी कृष्णा पुरी कॉलोनी, लखनऊ के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से वृंदावन के मोतीझील क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। स्थानीय लोगों ने कुंड में गिरने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights