ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली, हालत गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights