उमा भारती ने वृंदावन के कात्यायनी मंदिर में किया पूजन-अर्चन

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन | LIBERAL MEDIA
भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती एक दिवसीय आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत मां कात्यायनी मंदिर में दर्शन-पूजन से की और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में पुजारियों ने उनका स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। इस दौरान वह श्रद्धालुओं के बीच भी कुछ समय रहीं और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।
मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि वह मां कात्यायनी की भक्त हैं और जब भी अवसर मिलता है, उनके दर्शन के लिए वृंदावन आती हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की तरह मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण और काशी में काशी विश्वनाथ से जुड़े धार्मिक कार्यों की पूर्णता के लिए उन्होंने प्रार्थना की है।
साक्षी महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का काम सबको जोड़ना है, न कि तोड़ना, इसलिए इस तरह के बयान नहीं दिए जाने चाहिए।
इस दौरान उन्होंने वृंदावन में हुए यमुना हादसे पर भी संवेदना व्यक्त की। कुछ समय बाद वह अन्य मंदिरों के लिए रवाना हो गईं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights