शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
जनपद शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा नारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा द्वारा पांच मातृशक्तियों को उनके उत्कृष्ट
नारी वंदन सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियां सम्मानित
Published On:








