शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट द्वारा मोहल्ला बिजलीपुरा में समस्त छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क तीन दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर ने बताया कि इस कैम्प में बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा नृत्य, ताइक्वांडो और एक्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर एवं नामित पार्षद श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्य विकास गुप्ता ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया।
पार्षद अल्पना श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए समाज में साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कुमार सागर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास गुप्ता, सहायक अध्यापिका कोमल गुप्ता, राज गुप्ता, हर्षिता वर्मा, नैन्सी गुप्ता, आयुष देवल, विवेक गुप्ता सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगद








