पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया | LIBERAL MEDIA
बेल्थरारोड नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उभांव थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांद मियां निवासी ग्राम कुण्डैल (नया ढाला) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर मझवलिया रेगुलेटर के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights