कन्नौज | LIBERAL MEDIA
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर में तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान ट्रक ने पहले एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी, फिर दोनों वाहनों को घसीटते हुए दुकानों में जा घुसा और बाद में पलट गया।
इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, कोयले से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत
Published On:
Date:








