सेमरहवां घाट पर रोहिन नदी पुल का भूमि पूजन, उमड़ा जनसैलाब

By Liberal Media

Published On:

Date:

नौतनवा। सेमरहवां घाट पर रोहिन नदी पर प्रस्तावित पुल के भूमि पूजन कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। लंबे समय से पुल की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights