आर.एम.एल. संस्थान में फ्रेशर्स व फेयरवेल 2026 का भव्य आयोजन

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। आर.एम.एल. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत और अंतिम वर्ष के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरपर्सन श्रीमती वर्षा गोस्वामी रहीं, जिन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान डांस, म्यूजिक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिताओं में बी.फार्म और डी.फार्म के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बी.फार्म में अनुप्रिया (मिस फ्रेशर) व अमन (मिस्टर फ्रेशर) तथा डी.फार्म में जान्हवी (मिस फ्रेशर) व प्रशांत (मिस्टर फ्रेशर) चुने गए।
वहीं उपविजेता के रूप में गौसिया, संदीप, मुस्कान और प्रियम को सम्मानित किया गया। साहिल और रितिक कश्यप को बेस्ट परफॉर्मर का खिताब मिला।
कार्यक्रम ने छात्रों को यादगार पल और नई शुरुआत का संदेश दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights