बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में एक मां अपनी नाबालिग बेटी के शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। मां ने गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि गांव वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया था। घटना करीब 15 दिन पहले की बताई जा रही है, जब रात के अंधेरे में आरोपी युवक घर में घुसे थे।
पीड़िता की मां अपनी दो बेटियों के साथ गांव में अकेली रहती थी, जबकि पति और तीन बेटे रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। छोटी बेटी की मौत के बाद अब वह बड़ी बेटी के साथ अकेली रह गई है और न्याय के लिए भटक रही है।
मां ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
बाइट – सूरतिया, मृतका की मां








